सरकारी आवेदन / RTI

RTI सम्पूर्ण मार्गदर्शिका — सूचना का अधिकार कानून 2005

RTI आवेदन कैसे लिखें, फ़ीस, समय-सीमा, पहली और दूसरी अपील: पूरी प्रक्रिया सरल हिंदी में, तैयार नमूनों के साथ। सिर्फ़ ₹99, PDF तुरंत WhatsApp पर।

RTI सम्पूर्ण मार्गदर्शिका — सूचना का अधिकार कानून 2005

📖 नमूना पन्ने देखें

4 पन्ने

पुस्तक देखने के लिए किसी तस्वीर पर टैप करें

कैसे काम करता है

  1. 1

    पुस्तक चुनें

    अपनी ज़रूरत की ई-बुक चुनें।

  2. 2

    नाम और मोबाइल नंबर दें, भुगतान करें

    UPI, कार्ड या नेटबैंकिंग से सुरक्षित भुगतान।

  3. 3

    WhatsApp पर PDF पाएँ

    भुगतान पूरा होते ही पुस्तक आपके WhatsApp नंबर पर भेज दी जाती है।

₹199₹9950% छूट

ऑनलाइन खरीद जल्द शुरू होगी

पुस्तक के बारे में

सूचना का अधिकार (RTI) कानून 2005 हर नागरिक को सरकारी दफ़्तरों से जानकारी माँगने का हक़ देता है: राशन, पेंशन, सड़क, पंचायत का ख़र्च, सरकारी योजना या किसी भी काम में देरी। लेकिन ज़्यादातर लोग नहीं जानते कि आवेदन कैसे लिखें, कहाँ भेजें और जवाब न मिले तो क्या करें। इस मार्गदर्शिका में पूरी प्रक्रिया आसान हिंदी में, कदम-दर-कदम समझाई गई है, साथ में तैयार आवेदन नमूने हैं जिन्हें आप सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसमें क्या है

  • ✓तैयार आवेदन नमूने
  • ✓सरल हिंदी में पूरी प्रक्रिया
  • ✓भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ कानूनी लड़ाई
  • ✓अपील और शिकायत की प्रक्रिया
  • ✓उदाहरणों के साथ

विषय-सूची

  1. परिचय: सूचना का अधिकार — अवधारणा, इतिहास और उद्देश्य
  2. RTI कानून 2005 की मूल धाराएँ: परिभाषाएँ, नागरिकों का अधिकार, आवेदन की प्रक्रिया, समय-सीमा और फ़ीस
  3. जानकारी देने से छूट के अपवाद और तीसरे पक्ष की जानकारी
  4. केंद्रीय और राज्य सूचना आयोग
  5. शिकायत, पहली और दूसरी अपील, और दंड के प्रावधान
  6. विभाग-वार RTI: राशन दुकान, सहकारी समितियाँ, PWD, सरकारी अस्पताल, स्कूल, आँगनवाड़ी, पुलिस, नगरपालिका, महावितरण, ज़िला परिषद
  7. परिशिष्ट: आवेदन, अपील और शिकायत के तैयार नमूने

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

RTI आवेदन की फ़ीस कितनी है?

केंद्र सरकार के विभागों के लिए ₹10। राज्यों में फ़ीस और भुगतान का तरीका अलग हो सकता है। BPL कार्ड धारकों को फ़ीस नहीं देनी होती। पूरी जानकारी किताब में है।

जवाब कितने दिनों में मिलना चाहिए?

आम तौर पर 30 दिनों में। अगर मामला किसी के जीवन या स्वतंत्रता से जुड़ा है, तो 48 घंटों में।

समय पर जवाब न मिले तो क्या करें?

आप पहली अपील कर सकते हैं, और फिर भी हल न मिले तो सूचना आयोग में दूसरी अपील। किताब में अपील के तैयार नमूने हैं।

क्या RTI ऑनलाइन भी कर सकते हैं?

हाँ। केंद्र सरकार के विभागों के लिए ऑनलाइन पोर्टल है, और कई राज्यों के अपने पोर्टल हैं। तरीका किताब में समझाया गया है।

किताब कैसे मिलेगी?

पेमेंट होते ही PDF तुरंत आपके WhatsApp पर भेज दी जाती है। आप इसे मोबाइल पर ही पढ़ सकते हैं।

PDF न मिले तो?

हमारे WhatsApp सपोर्ट नंबर पर ऑर्डर नंबर भेजें। हम तुरंत दोबारा भेज देंगे।

भुगतान कैसे करना है?

UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेटबैंकिंग से। भुगतान Cashfree के सुरक्षित गेटवे से होता है; हम आपके कार्ड की जानकारी अपने पास नहीं रखते।

पैसे कट गए, पर पुस्तक नहीं मिली — क्या करें?

कृपया WhatsApp पर हमसे संपर्क करें। हम पुस्तक दोबारा भेज देंगे, या यदि वह संभव न हो तो रिफंड करेंगे।

क्या रिफंड मिलेगा?

यह एक डिजिटल उत्पाद है, इसलिए पुस्तक सफलतापूर्वक भेजे जाने के बाद रिफंड उपलब्ध नहीं है। पूरी जानकारी रिफंड नीति में है।

क्या यह वकील की सलाह है?

नहीं। पुस्तक सामान्य जानकारी देती है। अपने विशेष मामले के लिए किसी वकील से सलाह लें।

यह पुस्तक केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी वकील की कानूनी सलाह का विकल्प नहीं है।